तो एक दिन एक क्लाइंट बैठी थीं चेयर पर, फेशियल के दौरान बातें चल रही थीं, और अचानक बोलीं – “दीदी ये चिया सीड्स वाली चीज़ क्या है, मेरी भाभी बहुत खा रही हैं वजन घटाने के लिए, काम करता है क्या असली में?”
अब मुझे उस टाइम इतनी डिटेल नहीं पता थी। सुना बहुत था, इंस्टाग्राम रील्स में हर दूसरा वीडियो इसी पर बना हुआ है, पर खुद try नहीं किया था। तो मैंने सोचा चलो पता करते हैं। खुद खाना शुरू किया, कुछ क्लाइंट्स को भी बोला try करो, और फिर जो observe किया वो नीचे लिख रही हूं।
पहले ही बता दूं – ये कोई miracle वाली चीज़ नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि बस दो दिन खा लिए और पेट अंदर हो जाएगा, स्किन चमकने लगेगी – तो ऐसा नहीं होता। पर हां, लगातार खाओ तो फर्क पड़ता है, ये मैं गारंटी से बोल सकती हूं।
चलो शुरू करते हैं।
चिया सीड्स असल में एक पौधे का बीज है, नाम है Salvia Hispanica, आता है मैक्सिको-ग्वाटेमाला साइड से। दिखने में बिल्कुल तिल जैसे छोटे-छोटे बीज, काले और सफेद मिक्स। साइज देखकर मत जाइएगा, अंदर जो भरा है वो कमाल का है।
पुराने ज़माने में माया और एज़्टेक लोग लंबे सफर पर निकलने से पहले ये खाते थे, इतनी एनर्जी मिलती थी घंटों चलती रहती। अब पूरी दुनिया में trending है – फिटनेस वाले भी खाते हैं, स्किन वाले भी लगाते हैं।
एक बात क्लियर करनी है यहीं पर – चिया और सब्जा के बीज एक चीज़ नहीं हैं। बहुत लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं क्योंकि दोनों पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं, जेल जैसे बन जाते हैं। पर सब्जा तुलसी फैमिली से आता है, चिया अलग पौधा है। न्यूट्रिशन में भी दोनों अलग हैं।
अंदर होता क्या है इसमें
100 ग्राम में मोटा-मोटा ये सब मिल जाता है – प्रोटीन 16-17 ग्राम के आसपास, फाइबर तो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है, करीब 34 ग्राम। इसी वजह से पेट भरा-भरा लगता रहता है देर तक। साथ में ओमेगा-3 (ALA टाइप वाला), कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, और कुछ एंटीऑक्सिडेंट्स – क्वेरसेटिन वगैरह नाम है इनका।
अब बात ये है कि ज्यादातर फूड में एक-दो चीज़ अच्छी मिलती है। कहीं प्रोटीन ज्यादा तो फाइबर कम, कहीं फाइबर तो मिनरल्स नहीं। यहां सब कुछ एक साथ मिल रहा है एक छोटे से बीज में। शायद यही वजह है हाइप इतनी है, और मानना पड़ेगा – हाइप गलत भी नहीं है।
अब पुरुषों की बारी
एक गलतफहमी है लोगों में कि ये सब महिलाओं की चीज़ है – वेट लॉस, स्किन ग्लो वगैरह। पुरुषों के लिए भी उतना ही फायदा है, बस इस पर बात कम होती है।
जो लोग जिम जाते हैं या फिजिकल काम करते हैं उनके लिए प्रोटीन मसल रिपेयर में मदद करता है। और चूंकि ये स्लो डाइजेस्ट होता है इसलिए वर्कआउट के बीच में एनर्जी अचानक गिरती नहीं।
दिल की बात करूं तो पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ हार्ट प्रॉब्लम का खतरा महिलाओं से तेज़ी से बढ़ता है, ये तो सब जानते ही हैं। ओमेगा-3 यहां कोलेस्ट्रॉल और बीपी दोनों कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
जिंक की वजह से हार्मोन बैलेंस और स्टैमिना पर भी थोड़ा असर पड़ता है। और बालों का झड़ना – जो सबसे ज्यादा complain सुनने को मिलता है पुरुषों से – उसमें भी प्रोटीन-ओमेगा मदद करते हैं। इस पर आगे और बात करूंगी।
रोज सुबह एक चम्मच पानी में या स्मूदी में मिला लो, इतना काफी है शुरुआत के लिए।
और महिलाओं के लिए
महिलाओं में फायदे थोड़े ज्यादा spread out हैं, खासकर हार्मोन और स्किन साइड में।
पीरियड्स के टाइम मूड स्विंग्स होते हैं ना, वहां ओमेगा-3 राहत देता है थोड़ी बहुत। कई महिलाओं ने बताया है PMS में फर्क महसूस हुआ।
उम्र के साथ, खासकर मेनोपॉज़ के बाद, हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं – यहां कैल्शियम-मैग्नीशियम काम आते हैं।
प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में भी एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन चाहिए होता है, पर यहां एक बात बोलनी है साफ – डॉक्टर से पूछे बिना शुरू मत करो। हर बॉडी अलग रिएक्ट करती है, इसमें रिस्क लेने की जरूरत नहीं।
स्किन ग्लो वाली बात नीचे डिटेल में आएगी। वेट मैनेजमेंट की बात करूं तो हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से महिलाओं को वजन कंट्रोल करना कई बार सच में मुश्किल लगता है, फाइबर वहां भूख कम करके थोड़ी हेल्प कर देता है।
वजन घटाने वाला सवाल
ये सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है तो सीधा जवाब देती हूं – हां मदद करता है, पर अकेले कुछ नहीं होगा।
जब चिया पानी में भीगता है तो अपने वजन का 10-12 गुना पानी सोख लेता है, जेल बन जाता है। ये जेल पेट में जाकर लंबे टाइम तक भरा हुआ फील कराता रहता है। नतीजा – भूख कम, बार बार कुछ खाने का मन नहीं करता, कैलोरी अपने आप कम हो जाती है। प्रोटीन पचाने में भी शरीर को मेहनत लगती है तो मेटाबॉलिज्म पर हल्का पॉजिटिव असर पड़ता है।
तरीका – रात को सोने से पहले एक-दो चम्मच पानी में भिगो दो, सुबह खाली पेट पी लो, नींबू निचोड़ लो अगर चाहो तो। ओट्स या दही में भी मिला सकते हो नाश्ते में।
पर एक चीज़ साफ कर देती हूं यहीं – डाइट वही जंक फूड वाली रखी और सिर्फ चिया खाकर सोचा वजन कम हो जाएगा, तो नहीं होगा। ये सपोर्ट करता है, मैजिक नहीं करता।
स्किन वाला हिस्सा – जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है
ओके तो यहां आते हैं असली सवाल पर। ओमेगा-3, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन E – ये कॉम्बिनेशन स्किन के लिए genuinely अच्छा है।
स्किन अंदर से हाइड्रेट रहती है क्योंकि जेल मॉइस्चर लॉक करता है। रंगत एक जैसी होने लगती है टाइम के साथ, डलनेस कम होती है। फ्री रेडिकल डैमेज कम होता है यानी झुर्रियां लेट आती हैं। जिंक ऑयल कंट्रोल करता है तो एक्ने भी कम दिखता है।
अगर स्किन वाला हिस्सा और detail में चाहिए – कौन से मास्क बनाएं, ऑयल कैसे यूज़ करें, कितने हफ्ते में फर्क दिखेगा – ये सब हमने पहले से एक अलग ब्लॉग में लिख रखा है यहां: चिया सीड्स के स्किन के लिए फायदे। उसमें client experiments, actual recipes सब है।
और हां, अगर ब्राइटनिंग के लिए कुछ और नेचुरल चाहिए, मुल्तानी मिट्टी के फायदे वाला ब्लॉग भी पढ़ लो – दोनों साथ में यूज़ करने पर रिजल्ट और अच्छे आते हैं, खुद try करके देखा है।
बालों की बात
बालों के लिए भी कमाल है। वही ओमेगा-3, प्रोटीन, जिंक – बस टारगेट यहां स्कैल्प और जड़ें हैं।
प्रोटीन जड़ें मजबूत करता है तो टूटना कम। ओमेगा-3 स्कैल्प का ड्राईनेस-खुजली कम करता है, डैंड्रफ भी घटता है इससे। एंटीऑक्सिडेंट्स नेचुरल शाइन देते हैं बिना किसी केमिकल के। जिंक-आयरन हेयर फॉलिकल्स हेल्दी रखते हैं तो नए बाल आना आसान होता है।
इस्तेमाल का तरीका – डाइट में शामिल करो, या भीगे हुए चिया नारियल तेल में मिलाकर हफ्ते में एक बार स्कैल्प पर लगाओ मास्क की तरह।
बालों के लिए और options चाहिए तो हमारा फ्लैक्स सीड्स के फायदे बालों के लिए वाला ब्लॉग भी देख लो, दोनों साथ में एक ठीक-ठाक रूटीन बन जाता है।
खाने के तरीके – बोरिंग नहीं है ये
बहुत लोग सोचते हैं चिया सीड्स टेस्टलेस, बोरिंग होंगे इसलिए नहीं खाते। असल में रोज़ के खाने में मिलाना बहुत आसान है।
रात को दूध में दो चम्मच मिलाकर फ्रिज में रख दो, सुबह तक पुडिंग बन जाता है, ऊपर से शहद-फल डाल दो, नाश्ता रेडी। गर्मियों में पानी-नींबू-शहद के साथ लेमोनेड बना लो, ठंडक भी मिलेगी एनर्जी भी। खजूर-ओट्स-नट्स के साथ मिक्सर में पीसकर एनर्जी बॉल्स बना लो, टिफिन के लिए अच्छा स्नैक है, बच्चों को भी पसंद आता है। या सीधे दही-रायते में डाल दो, सबसे easy तरीका यही है। स्मूदी बाउल भी बना सकते हो – केला, बेरीज़, चिया, ऊपर से ग्रेनोला छिड़क दो।
समय की बात करूं तो सुबह खाली पेट पानी में, नाश्ते में ओट्स-दही के साथ, लंच में सलाद में, शाम को शेक में, डिनर में हल्के सूप में – जहां मन करे मिला लो।
एक चीज़ हमेशा याद रखना – सूखा मत खाना। कम से कम 15-20 मिनट भिगोना जरूरी है वरना शरीर के अंदर जाकर पानी सोखेगा, कब्ज हो सकती है। रोज़ की मात्रा एक-दो चम्मच काफी है, ज्यादा खाने से फायदा डबल नहीं होता, उल्टा पेट खराब होने का चांस रहता है।
एक क्लाइंट की बात बताती हूं
एक बार एक क्लाइंट आई थीं, पिंपल्स और डलनेस की complaint थी काफी टाइम से। हमने फेशियल तो दिया ही, स्किनकेयर रूटीन भी बताया, पर साथ में एक छोटी सी बात भी बोली – सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीना शुरू करो।
उनको लगा ये तो बहुत छोटी बात है, इससे क्या फर्क पड़ेगा। तीन हफ्ते बाद जब दोबारा आईं तो खुद बोलीं स्किन हल्की लग रही है, पिंपल्स भी कम हुए हैं। अब हर किसी को इतनी जल्दी रिजल्ट नहीं मिलता, बॉडी अलग-अलग रिएक्ट करती है, पर ये एक उदाहरण है कि छोटी आदतें भी असर डालती हैं।
एक और client, जिम जाते थे, post-workout स्मूदी में चिया डालना शुरू किया। बोले भूख कंट्रोल में आसानी हुई और थकान भी कम लगी वर्कआउट के बाद।
चिया vs फ्लैक्स vs सब्जा – कौन सा लूं
ये सवाल भी बहुत आता है। सच बताऊं तो कोई एक “सबसे बेस्ट” नहीं है।
फ्लैक्स में ओमेगा-3 चिया से भी ज्यादा होता है, पर पीसकर खाना पड़ता है वरना शरीर पूरा अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। चिया इस मामले में आसान है – बिना पीसे भी भिगोकर खा लो, काम हो जाता है। सब्जा ठंडक ज्यादा देता है, गर्मियों के शरबत में डालने के लिए अच्छा है, पर प्रोटीन-फाइबर के मामले में चिया आगे है।
अगर सिर्फ एक चीज़ चुननी है और simple रूटीन चाहिए, चिया एक अच्छा all-rounder है। बजट allow करे तो हफ्ते में तीनों rotate करके खाना और बेहतर रहता है।
कुछ मिथक जो हटाने जरूरी हैं
“चिया खाते ही वजन तुरंत गिर जाता है” – नहीं भाई, ये सिर्फ भूख कम करने में मदद करता है।
“चिया और सब्जा same हैं” – अलग पौधे, अलग पोषक तत्व।
“ज्यादा खाओ ज्यादा फायदा” – गलत, उल्टा पेट खराब कर सकता है।
“सिर्फ महिलाओं के लिए है” – पहले बता चुकी, पुरुषों के लिए भी उतना ही अच्छा है।
“स्किन पर लगाओ गोरापन आ जाएगा” – ये हेल्दी और ब्राइट बनाता है, whitening वाली कोई मैजिक बात नहीं होती, नतीजे धीरे-धीरे नेचुरली दिखते हैं।
खरीदते वक्त क्या देखें
आजकल सुपरमार्केट, ऑर्गेनिक स्टोर, ऑनलाइन – हर जगह मिल जाता है। पैकेजिंग एयरटाइट हो, भरोसेमंद ब्रांड लो, और घर लाकर एयरटाइट डिब्बे में ठंडी सूखी जगह रखो तो महीनों चलता है। रंग हल्का काला-सफेद normal है, बहुत भूरा या बदबू आए तो मत खाना, फेंक देना बेहतर है।
नुकसान भी हैं, बता देती हूं ईमानदारी से
हर चीज़ की तरह इसके भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं गलत तरीके से लेने पर। ज्यादा खाने से पेट फूलना-गैस हो सकती है। बिना भिगोए खाने से कब्ज बढ़ सकती है। ब्लड शुगर या बीपी की दवाई ले रहे हो तो डॉक्टर से पूछकर शुरू करो, क्योंकि चिया इन दोनों को नेचुरली कम करता है, दवाई के साथ मिलकर ज्यादा कम हो सकता है। प्रेगनेंसी में भी बिना पूछे ज्यादा मत लो। किसी-किसी को एलर्जी भी हो सकती है, पहली बार थोड़ी मात्रा से शुरू करना।
कोई भी दिक्कत लगे तो बंद करो और डॉक्टर से बात कर लो, इसमें झिझकने वाली बात नहीं।
सवाल जो अक्सर पूछे जाते हैं
चिया सीड्स कब खाना चाहिए? सुबह खाली पेट भीगे हुए लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
रोज़ खाना सेफ है क्या? हां, एक-दो चम्मच, बस भिगोकर खाओ और पानी भी भरपूर पियो।
चिया और सब्जा में फर्क क्या है? अलग पौधे, अलग पोषक तत्व, बस टेक्सचर मिलता-जुलता लगता है।
वजन घटाने में सच में मदद करता है? हां, पर अकेले नहीं, डाइट-एक्सरसाइज़ भी चाहिए।
स्किन के लिए अच्छा है? बिल्कुल, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट्स हाइड्रेशन और ब्राइटनेस में मदद करते हैं।
बच्चे खा सकते हैं? हां, कम मात्रा में, हमेशा भिगोकर, स्मूदी या पुडिंग में मिलाकर देना ठीक रहता है।
कितने दिन स्टोर होते हैं? सूखे वाले 6 महीने से 1 साल तक चलते हैं एयरटाइट रखने पर, भीगे हुए फ्रिज में सिर्फ 3-4 दिन।
खाली पेट लेने से एसिडिटी होती है क्या? आमतौर पर नहीं, बल्कि पेट शांत रखने में मदद करता है। पहले से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो तो कम मात्रा से शुरू करना।
बस इतना ही कहना है
चिया सीड्स के फायदे किसी एक चीज़ तक सीमित नहीं हैं – पुरुष हों या महिला, वजन घटाना हो या स्किन-हेयर की केयर, ये छोटा बीज हर तरफ से काम आता है। बस एक बात हमेशा – सही तरीके से, सही मात्रा में, लगातार लो तभी फर्क दिखेगा। एक दिन खाकर छोड़ दिया तो कुछ नहीं होगा।
जयपुर में हैं और स्किन-हेयर से जुड़ी किसी दिक्कत के लिए प्रोफेशनल सलाह चाहिए तो Radhika Makeovers से बात कर लीजिए बेझिझक। स्किन टाइप देखकर सही रूटीन बनाने में मदद करते हैं हम।
Instagram पर भी आ जाइए, रोज़ ऐसी ही आसान टिप्स मिलती रहेंगी: @radhika_makeovers30
यह ब्लॉग Radhika Makeovers की टीम द्वारा लिखा गया है — जयपुर का भरोसेमंद ब्यूटी सैलून, जो स्किनकेयर, ब्राइडल मेकअप और कम्प्लीट ब्यूटी सर्विसेज के लिए जाना जाता है।